Jalaun News: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से शादी कर वीडियो किया वायरल, परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की लगाई गुहार

Jalaun News: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से शादी कर वीडियो किया वायरल, परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की लगाई गुहार

रिपोर्ट- रेहान रजा
लोकेशन- जालौन, यूपी

Jalaun News: जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय मुस्लिम युवती काजल मंसूरी ने अपने प्रेमी ओम के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने का दावा करते हुए एक वीडियो जारी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर आई है और दोनों पिछले करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध में हैं। और 7 जुलाई की रात 2 बजे मैं अपने घर से निकली थी।

वीडियो में काजल ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने परिजनों को अपने प्रेम संबंध की जानकारी दी तो उन्होंने इसका विरोध किया और उसकी इच्छा के विरुद्ध कहीं और शादी कराने का प्रयास किया। युवती का यह भी कहना है कि उसके परिजन उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वह अपनी इच्छा से उसके साथ गई है।

काजल ने पुलिस और प्रशासन से अपनी तथा अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उसने कहा कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए उसके परिजन और संबंधित जिम्मेदार लोग उत्तरदायी होंगे। युवती ने वीडियो में यह भी स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है और किसी के दबाव में नहीं है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वही इस मामले में सीओ कालपी राजेश कमल ने बताया कि इस प्रकरण में मामला पंजीकृत है और विवेचना की जा रही है वायरल वीडियो में जो कपल दिख रहे हैं उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है और युवती के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और इस प्रकरण में विवेचना प्रचलित है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )