Madhya Pradesh News: जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में क्रूज डूबा, 6 की मौत, कई लापता

Madhya Pradesh News: जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में क्रूज डूबा, 6 की मौत, कई लापता

Madhya Pradesh News:  मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में एक बड़ा हादसा हो गया है । बरगी डैम में यहां 29 पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नाविकों और प्रशासन ने राहत बचाव का काम शुरू कर दिया। अब तक करीब 15 लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू टीम ने अब तक 6 शव बरामद किए हैं। वहीं कुछ लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

तेज हवाओं का कहर, बैकवॉटर में संतुलन खोकर डूबा क्रूज, 15 बचाए गए

इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक, जब क्रूज नर्मदा नदी के गहरे बैकवॉटर में था, तभी अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाएं चलने लगीं पानी की ऊंची लहरों और तेज हवा के दबाव के चलते क्रूज अपना बैलेंस खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नाविकों और प्रशासन ने राहत बचाव का काम शुरू कर दिया।अब तक करीब 15 लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू टीम ने अब तक 6 शव बरामद किए हैं। कुछ लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के सीनियर ऑफिसर्स भी मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू किए गए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )