Ayodhya Encounter: अयोध्या में STF का बड़ा एनकाउंटर, ₹1.90 लाख का इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह ढेर

Ayodhya Encounter: अयोध्या में STF का बड़ा एनकाउंटर, ₹1.90 लाख का इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह ढेर

Ayodhya Encounter: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को रविवार की देर रात एक बड़ी सफलता मिली है। यहां उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में हुई मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ ने 1 लाख 90 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मार गिराया है। यह मुठभेड़ बीती रात करीब 11 बजे अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित ऐमी घाट पुल के पास हुई बताई जा रही है।

कई जिलों की पुलिस को थी तलाश

जानकारी के मुताबिक, बदमाश भानु प्रताप सिंह लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ कई जनपदों में मुकदमे दर्ज थे और अलग-अलग जिलों की पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सूची में प्रमुख वांछित अपराधियों में शामिल था।

1.90 लाख रुपये का था इनाम रखा गया था

गौरतलब हो कि, भानु प्रताप सिंह पर कुल 1 लाख 90 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर आजमगढ़ पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा अंबेडकरनगर से 50 हजार रुपये, गोरखपुर से 25 हजार रुपये और बस्ती से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। प्रदेश के कई जिलों में उसकी तलाश की जा रही थी।

गोरखपुर का रहने वाला था भानु प्रताप

मारा गया बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम विधनापार का निवासी था। पुलिस रिकॉर्ड में वह एक कुख्यात अपराधी के रूप में दर्ज था और लंबे समय से फरार चल रहा

सूचना मिलने पर एसटीएफ ने की कार्रवाई

वहीं एसटीएफ को भानु प्रताप सिंह की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने रविवार की देर रात अयोध्या में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इसी दौरान बदमाश और एसटीएफ के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें भानु प्रताप सिंह मारा गया।

अपराधियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता

वहीं एसटीएफ की इस कार्रवाई को प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। लंबे समय से वांछित चल रहे एक बड़े इनामी बदमाश के मारे जाने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को राहत मिली है। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )