
Mirzapur News: मिर्जापुर में वाराणसी जोन की अलार्म, एफएनसी रेस व शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ
रिपोर्टर- शीतला प्रसाद बिंद
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में वाराणसी जोन की अलार्म, एफएनसी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर के अधिकारियों तथा वाराणसी जोन के विभिन्न जनपदों से आए टीम कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के मिर्जापुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर सहित कुल सात जनपदों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा खेल भावना बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
इस मौके पर 39वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक (कमांडेंट) नेपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश यादव, एसआई त्रिभुवन सिंह सहित पुलिस एवं पीएसी के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस एवं पीएसी कर्मियों में शारीरिक दक्षता, निशानेबाजी कौशल और टीम भावना को बढ़ावा देना है।
