Neha Singh Rathore Latest Tweet: राजनीतिक व्यंग्य से फिर चर्चा में नेहा सिंह राठौर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Neha Singh Rathore Latest Tweet: राजनीतिक व्यंग्य से फिर चर्चा में नेहा सिंह राठौर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Neha Singh Rathore Latest Tweet: लोकगायिका और सोशल मीडिया पर अपने राजनीतिक व्यंग्य के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली Neha Singh Rathore एक बार फिर अपने नए ट्वीटर पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री के हालिया बयान पर कटाक्ष करते हुए सरकार और सत्ता पक्ष पर तगड़ा निशाना साधा है। नेहा सिंह राठौर के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है, जहां समर्थक और विरोधी दोनों खुलकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की हालिया अपील

दरअसल, एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आर्थिक संकट और विदेशी मुद्रा बचाने की आवश्यकता का हवाला देते हुए लोगों से पेट्रोल-डीजल का संयमित प्रयोग करने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से मेट्रो, कारपूलिंग और वर्क फ्रॉम होम जैसी व्यवस्थाओं को अपनाने का भी सुझाव दिया।

नेहा सिंह राठौर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की भयंकर बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने उनके बयान को सरकार की नीतियों पर तीखा लेकिन जरूरी सवाल बताया, जबकि कई लोगों ने इसे राजनीतिक एजेंडा करार देते हुए उनकी आलोचना भी की। एक्स और फेसबुक पर यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं।

क्या है राजनीतिक विश्लेषकों की राय ?

इसे लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाल के दिनों में तेजी से बढ़ते ईंधन खर्च, अंतरराष्ट्रीय तनाव और विदेशी मुद्रा पर दबाव को लेकर केंद्र सरकार निरंतर सतर्कता बरतने की अपील कर रही है। पीएम मोदी ने भी अपने संबोधन में कहा था कि देशहित में नागरिकों को कुछ वक़्त के लिए संयम बरतना चाहिए ताकि आर्थिक दबाव को कम किया जा सके।

विपक्ष खड़े कर रहा सवाल

हालांकि विपक्षी दल और सरकार के आलोचक इस अपील को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों और रोड शो में भारी संसाधनों का प्रयोग किया जाता है, तब आम जनता से बचत की अपील विरोधाभासी नजर आती है। इसी मुद्दे को नेहा सिंह राठौर ने अपने लेटेस्ट ट्वीटर पोस्ट के माधयम से उठाने का प्रयास किया है।

बता दें कि नेहा सिंह राठौर इससे पहले भी कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपने गीतों और ट्वीट्स के जरिए सरकार को घेरती रही हैं। उनके कई वीडियो और पोस्ट पहले भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन चुके हैं। फिलहाल उनका यह नया ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और राजनीतिक बहस को और तेज कर रहा है।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )