
Rani Mukherjee Mother Dead: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस !
Rani Mukherjee Mother Dead: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार की ओर से मंगलवार को जारी बयान में इस दुखद खबर की पुष्टि की गई। उनके निधन से मुखर्जी परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
कृष्णा मुखर्जी का अपनी बेटी रानी के साथ बेहद करीबी रिश्ता था। रानी कई मौकों पर अपनी मां को अपनी प्रेरणा बता चुकी हैं। खासतौर पर फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में एक मां के किरदार को निभाने के दौरान रानी ने अपनी मां से मिली प्रेरणा का जिक्र किया था।
बंगाली फिल्मों से रहा है परिवार का गहरा नाता
रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। वह फिल्म निर्देशक और निर्माता थे। उन्होंने ‘हम हिंदुस्तानी’ (1960) और ‘लीडर’ (1964) जैसी फिल्मों के निर्देशन से पहचान बनाई। राम मुखर्जी का 2017 में निधन हो गया था।
रानी मुखर्जी के परिवार का फिल्मी दुनिया से पुराना रिश्ता रहा है। उनकी कजिन बहन अभिनेत्री काजोल हैं। वहीं उनके भाई राजा मुखर्जी भी फिल्म निर्माण और निर्देशन से जुड़े रहे हैं।
राजा मुखर्जी ने बंगाली फिल्म ‘बियेर फूल’ (1996) का निर्देशन किया था। इसी फिल्म में रानी मुखर्जी ने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद रानी ने हिंदी सिनेमा में ‘राजा की आएगी बारात’ (1997) से कदम रखा।
रानी मुखर्जी ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया है और वह बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। मां के निधन की खबर के बाद उनके प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
