MP News: बालाघाट में प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन

MP News: बालाघाट में प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन

लोकेशन- बालाघाट (मध्य प्रदेश )

रिपोर्टर – दिलीप जामरे

MP News: बालाघाट, 31 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने जिले में प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन किया है। इसके तहत विभिन्न अनुविभागों में अधिकारियों को एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्री विजय सिंह यादव को कटंगी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर श्री कमलचंद सिंहसार को किरनापुर एसडीएम, श्री आदित्य नारायण तिवारी को लांजी एसडीएम तथा श्री श्रीश प्यासी को वारासिवनी एसडीएम का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा श्री श्रीश प्यासी को परसवाड़ा एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

तनुश्री मीणा ने संभाला जिला पंचायत सीईओ का पदभार

इधर, भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2022 बैच की अधिकारी सुश्री तनुश्री मीणा ने 31 अगस्त को जिला पंचायत बालाघाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

सुश्री तनुश्री मीणा की पहली पदस्थापना सहायक कलेक्टर के रूप में छिंदवाड़ा में हुई थी। इसके बाद उन्होंने झाबुआ जिले के पेटलावद में एसडीएम के रूप में जिम्मेदारी संभाली। अब उन्हें जिला पंचायत बालाघाट के सीईओ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )