गंगा में नहाते समय हादसा: तीन छात्र डूबे,एक की मौत , NDRF और पुलिस ने संभाली कमान

गंगा में नहाते समय हादसा: तीन छात्र डूबे,एक की मौत , NDRF और पुलिस ने संभाली कमान

Chandauli News: चंदौली जिले के कटेसर गांव के पास गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें तीन छात्रों में से दो पानी में डूब गए। यह घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में घटी। तीनों युवक वाराणसी घूमने आए थे और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार, नदी में नाव से इस पार आने के बाद नहाने के दौरान तीनों छात्रों ने गहराई का अंदाजा नहीं लगाया। तेज बहाव में फंसने के कारण दो युवक पानी में डूब गए, जबकि तीसरे ने किसी तरह खुद को संभाला और मदद के लिए शोर मचाया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और NDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची

तीन छात्र डूबे,एक की मौत , NDRF और पुलिस ने संभाली कमानकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद अमन यादव नामक युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, दूसरा युवक सौरभ तिवारी गहरे पानी में डूब गया। लगातार खोजबीन के बाद उसका शव बरामद किया गया। मृतक सौरभ तिवारी लगभग 20 वर्ष के थे और बिहार के सिवान जिले के निवासी थे। बताया गया है कि तीनों छात्र लखनऊ में पढ़ाई करते थे और घूमने के उद्देश्य से वाराणसी आए थे। हादसे की जानकारी परिवार वालों को तुरंत दे दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना ने एक बार फिर गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की आवश्यकता को उजागर किया। प्रशासन ने भी लोगों से बार-बार अपील की है कि नदी में उतरते समय सतर्क रहें और बचाव के उपाय अपनाएं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )