UP Politics: यूपी में सियासी हलचल: क्या बृजभूषण शरण सिंह थामेंगे सपा का दामन?

UP Politics: यूपी में सियासी हलचल: क्या बृजभूषण शरण सिंह थामेंगे सपा का दामन?

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक नई अटकल तेज है क्या बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह समाजवादी पार्टी का रुख करने वाले हैं? अखिलेश यादव द्वारा उन्हें ‘अपना नेता’ और ‘गोंडा का नेता’ कहे जाने के बाद सियासी हलकों में हलचल बढ़ गई है। हाल के दिनों में बृजभूषण भी अखिलेश की खुलकर तारीफ करते नजर आए हैं, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या वे 2027 या 2029 के चुनावों से पहले राजनीतिक पाला बदल सकते हैं।

जब अखिलेश यादव से बृजभूषण के सपा में शामिल होने की संभावना पर सवाल किया गया, तो उन्होंने संतुलित प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि बीजेपी में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के लोग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और बाहर निकलने की सोच रहे हैं। बृजभूषण का जिक्र करते हुए उन्होंने उन्हें “हमारे साथ रहे गोंडा के नेता” बताया और कहा कि राजनीति में आगे क्या मोड़ आएगा, यह वही बेहतर बता सकते हैं।

बृजभूषण के बदले तेवर
पिछले कुछ समय से बृजभूषण शरण सिंह बीजेपी में अपनी भूमिका को लेकर असहज दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अखिलेश यादव की राजनीतिक शैली की सराहना की। दरअसल, जब अखिलेश यादव ने बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाकात की, तो बृजभूषण ने इसे बड़ा दिल दिखाने वाला कदम बताया और उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राजनीति में एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होना एक सकारात्मक परंपरा है।

गौरतलब है कि बृजभूषण का समाजवादी पार्टी से पुराना संबंध रहा है वे 2009 से 2014 तक सपा के सांसद भी रह चुके हैं। फिलहाल बीजेपी के साथ उनके रिश्तों में पहले जैसी सहजता नजर नहीं आ रही। एक रैली में उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर उन्हें बोझ समझा जा रहा है, तो साफ बता दिया जाए वे 2027 और 2029 के चुनावों को लेकर फैसला कर लेंगे।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )