लखनऊ में सपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस में तनातनी

लखनऊ में सपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस में तनातनी

Lucknow News: गाजीपुर में युवती की मौत के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल पर हुए पथराव के विरोध में लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।
सपा आशुतोष तिवारी ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने जबरन हमें रोकने की कोशिश की। गाजीपुर की घटना बेहद दुखद है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं दूसरे कार्यकर्ता राज साहनी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल है।

जब हमारे प्रतिनिधिमंडल पर ही हमला हो रहा है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। हम न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे।

प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प भी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )