Barabanki news: PAC बटालियन के कमरे में फंदे से लटकी मिली 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल

Barabanki news: PAC बटालियन के कमरे में फंदे से लटकी मिली 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल

Barabanki news: बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में PAC बटालियन परिसर में अपने कमरे में 28 साल की एक महिला कांस्टेबल फंदे से लटकी मिली। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी। पुलिस ने बताया कि कमरे से बरामद एक कथित सुसाइड नोट में इस कदम उठाने की वजह मानसिक अवसाद बताई गई है।

स्पोर्ट्स कोटे से हुई थी भर्ती

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इटावा जिले के जसवंतनगर इलाके की रहने वाली शिल्पी यादव 2016 में स्पोर्ट्स कोटे के तहत पुलिस विभाग में शामिल हुई थीं। अधिकारियों ने बताया कि वह तलवारबाजी (फेंसिंग) की खिलाड़ी थीं और कानपुर में तैनात थीं। करीब एक महीने पहले, उन्हें तलवारबाजी के अभ्यास के लिए बाराबंकी में 10वीं बटालियन PAC से जोड़ा गया था। पुलिस के अनुसार शिल्पी यादव ने मंगलवार शाम अपने साथियों के साथ रात का खाना खाया था। जब वह शाम करीब 5 बजे अभ्यास के लिए नहीं पहुंचीं, तो उनके साथी उन्हें देखने उनके कमरे में गए। पुलिस ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था और खिड़की से झांकने पर उन्होंने उसे फंदे से लटका पाया।

तलाकशुदा थी महिला जवान

विजयवर्गीय और अतिरिक्त SP (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी ने मौके का मुआयना किया और घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि शिल्पी यादव तलाकशुदा थीं और उनकी शादी करीब दो साल पहले खत्म हो गई थी। अतिरिक्त SP विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट को जांच के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )