
Bihar News: गर्ल्स हॉस्टल में PG छात्रा ने किया सुसाइड, कान में हेडफोन से बढ़ा रहस्य
संवाददाता- सुरेश निखर
स्थान – पटना / दरभंगा ( बिहार )
Bihar News: बिहार के दरभंगा में ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) थाना क्षेत्र स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल के बंद कमरे से पीजी छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। छात्रा के कान में हेडफोन और सामने मोबाइल मिलने से मामला रहस्यमय हो गया है।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ शव को फंदे से उतारा और तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच अस्पताल भेजा। इससे पहले पुलिस ने मौके पर फोरेंसिंक टीम को भी बुलाया और सभी प्रकार के साक्ष्य मौके से जुटाए।
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद स्थित एक निजी गर्ल्स हास्टल में सोमवार की दोपहर मधुबनी की रहने वाली पीजी छात्रा वीडियो काल कर फंदा से लटककर अपनी जान दे दी।
सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस की मदद से दरवाजा को जब तोड़ा गया तो मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र घाटभटरा निवासी विद्या प्रसाद यादव की पुत्री निधि कुमारी (23) का शव फंदे से लटका मिला।
बताया जाता है कि निधि कुमारी एलएनएमयू से इतिहास विषय से पीजी की पढ़ाई कर रही थी। वह चार माह से हास्टल में रह रही थी। पिता किसान हैं।
