Jalaun News: जालौन ब्लॉक प्रमुख से भिड़े IAS रिंकू राही मारपीट और धक्के का CCTV आया सामने

Jalaun News: जालौन ब्लॉक प्रमुख से भिड़े IAS रिंकू राही मारपीट और धक्के का CCTV आया सामने

Jalaun News: जालौन में तैनात एसडीएम एवं पूर्व आईएएस रिंकू सिंह राही एक बार फिर विवादों में हैं।
23 जून को बेतवा आईस एंड कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन से उनकी तीखी बहस हो गई।
बहस के दौरान एसडीएम रिंकू राही ने ब्लॉक प्रमुख को थप्पड़ मारने का प्रयास किया।
घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में रिंकू राही और ब्लॉक प्रमुख के बीच धक्का-मुक्की व हाथापाई जैसी स्थिति दिखाई दे रही है,
मामले की शिकायत ब्लॉक प्रमुख ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय से की है।
शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य के रूप में सौंप दी गई है।

घटना के बाद जिले के नेताओं मे आक्रोश है,

हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
मामले के जिलाधिकारी जालौन राजेश पाण्डेय ने पांच सदस्य जांच कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं इसके बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
फिलहाल पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है और उसका सीसीटीवी भी सामने आ गया है।

रिपोर्टर- रेहान रजा ,जालौन

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )