
Sonbhadra News: रेणुकूट के अमित चौबे को मिला नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड, रक्तदान जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित
रिपोर्ट -सुनील ठाकुर
Sonbhadra News: जनपद सोनभद्र के रेणुकूट निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अमित चौबे को रक्तदान को जनआंदोलन बना चुकी सामाजिक संस्था निफा ने प्रदेश भर की संवेदना-2 अभियान में रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओ के लिए 28 जून का दिन ऐतिहासिक बना दिया। प्रदेश भर के रक्तवीरों को मानवता की सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में निफा उ0प्र0 द्वारा आयोजित संवेदना -2 सम्मान समारोह में देश, प्रदेश भर से जुटे रक्तदानियो को रक्तदान शिविरों के आयोजन, जागरूकता अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए निफा (NIFAA) की ओर से नेशनल इम्पैक्ट सोशल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ0 बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग (उ0प्र0) वैश्य नटवर गोयल राज्य मंत्री लघु उद्योग निगम एवं विशिष्ट अतिथि प्रो0 राजकुमार मित्तल वाइस चांसलर लखनऊ संजय पांजवानी वाइस चेयरमैन वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड, डॉ0 अश्विनी शेट्टी नेशनल प्रेसिडेंट निफा सोटो के जॉइंट डायरेक्टर डॉ हर्षवर्धन द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने यह सम्मान प्रदान करते हुए सभी रक्तवीरों के कार्यों की उन्मुक्त कंठ से सराहना की।
अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेष रूप से रक्तदान एवं अंगदान को और बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दूबे सहित निफा परिवार के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। संवेदना -2 के नेशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिलीप दुबे ने अतिथियों का स्वागत भाषण दिया वही डॉ अश्विनी शेट्टी ने संवेदना अभियान के रूपरेखा से सदन को अवगत कराया
उल्लेखनीय है कि नेशनल इम्पैक्ट सोशल अवॉर्ड भारत एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड अवॉर्ड इंग्लैंड का एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो सामाजिक कल्याण, सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी), शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन और सकारात्मक बदलाव लाने वाले समाजसेवियों को दिया जाता है।
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दूबे ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया
