
UP News: समाजसेवा में दिलीप कुमार दुबे को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, इंग्लैंड की संस्था ने दिया एमिनेंस एक्सीलेंस अवार्ड
रिपोर्ट -सुनील ठाकुर
UP News: रेणुकूट, सोनभद्र। हिंडालको रेणुकूट के प्रख्यात समाजसेवी दिलीप कुमार दुबे को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था World Record of Excellence, England द्वारा “एमिनेंस एक्सीलेंस अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया, जहां उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के राज्यमंत्री वैश्य नटवर गोयल एवं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने उन्हें मंच पर शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

वही मंच पर प्रो0 राज कुमार मित्तल वाइस चांसलर बीबीएयू, सोटो के डायरेक्टर डॉ हर्षवर्धन द्विवेदी,एवं निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अश्विनी शेट्टी मौजूद रही
कार्यक्रम में देशभर से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं,प्रदेश के समस्त जिलों और संगठनों के बीच दिलीप कुमार दुबे के कार्यों को विशेष सराहना मिली। उनके द्वारा रक्तदान जागरूकता, सामाजिक सेवा एवं जनहित के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया।
यह उपलब्धि न केवल दिलीप कुमार दुबे के व्यक्तिगत समर्पण को दर्शाती है, बल्कि हिंडालको, रेणुकूट एवं सोनभद्र जिले के लिए भी गर्व का विषय है।
उसी कार्यक्रम में सोनभद्र रेणुकूट के ही अमित कुमार चौबे को समाजसेवा के लिए नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया
इस सम्मान से क्षेत्र के युवाओं को समाजसेवा के प्रति प्रेरणा मिलेगी और मानवता की सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
सोनभद्र के दोनों समाजसेवियों को अवार्ड मिलने से नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है चारो तरफ चर्चाएं हो रही है वही हिंडालको प्रबंधन द्वारा भी बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया गया
