Ikka Star Cast Net Worth: करोड़ों की दौलत के मालिक हैं ‘इक्का’ के सितारे, सबसे ऊपर किसका नाम?

Ikka Star Cast Net Worth: करोड़ों की दौलत के मालिक हैं ‘इक्का’ के सितारे, सबसे ऊपर किसका नाम?

Ikka Star Cast Net Worth: सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, फिल्म 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। बता दें कि इक्का एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें कई दशक बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना एक साथ काम कर रहे हैं। इक्का के ट्रेलर को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पांस मिला और अब उम्मीद है कि फिल्म भी दर्शकों को इंप्रेस कर देगी। फिल्म के प्रीमियर की पहले चलिए जानते हैं कि इक्का की स्टार कास्ट में सबसे अमीर एक्टर कौन हैं।

इक्का मूवी का सबसे अमीर एक्टर

इक्का मूवी में सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा भी कई बेहतरीन कलाकार हैं, जैसे दिया मिर्जा, शिशिर शर्मा, संजीदा शेख और तिलोत्तमा शोम, आइए इनकी नेट वर्थ जानते हैं –

सनी देओल

इक्का में सनी देओल एक वकील की भूमिका निभाने वाले हैं, उनका किरदार बेहद दमदार होने वाला है। इस फिल्म के लिए सनी देओल ने 25 करोड़ रुपए फीस ली है, वहीं सनी देओल की नेट वर्थ बताएं तो उनकी संपत्ति लगभग 130 करोड़ से 220 करोड़ रुपए के बीच आंकी गई है।

अक्षय खन्ना

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना फिल्म इक्का में एक क्रिमिनल का रोल अदा करते नजर आएंगे। अक्षय खन्ना को इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए दिए गए हैं, वहीं उनकी संपत्ति के बारे में बताएं तो अक्षय खन्ना के पास 167 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

दिया मिर्जा

अभिनेत्री दिया मिर्जा भी इक्का मूवी में नजर आएंगी, लंबे समय बाद उन्हें पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। दिया मिर्जा फिल्म में सनी देओल की पत्नी के रोल में नजर आएंगी, इस फिल्म के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए मिले हैं। दिया मिर्जा की 25 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं l।

संजीदा शेख

अभिनेत्री संजीदा शेख भी इक्का मूवी का हिस्सा हैं, वे फिल्म में सहायक भूमिका में नजर आएंगी, संजीदा शेख को इस फिल्म के लिए 50 लाख रुपए बतौर फीस दिया गया है। वहीं संजीदा शेख की कुल संपत्ति लगभग 25 करोड़ रुपए है।

तिलोत्तमा शोम

अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम भी इक्का मूवी में अपना शानदार जलवा दिखाने वालीं हैं। तिलोत्तमा शोम इस फिल्म में एक पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भूमिका निभाने वालीं हैं। तिलोत्तमा शोम ने इस फिल्म के लिए 40 लाख रुपए सैलरी ली है। वहीं उनकी नेट वर्थ 16 से 40 करोड़ रुपए के बीच आंकी गई है।

शिशिर शर्मा

शिशिर शर्मा इक्का में खास रोल में नजर आएंगे। शिशिर शर्मा ने अपने किरदार को निभाने के लिए 60 लाख रुपए चार्ज किए हैं। शिशिर शर्मा की नेटवर्थ लगभग 15 करोड़ से 40 करोड़ रुपए के बीच होगी।

इससे पता चलता है कि इक्का की स्टार कास्ट में सबसे अधिक संपत्ति सनी देओल के पास है। बताते चलें कि अपकमिंग इमोशनल थ्रिलर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म इक्का का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई 2026 से एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम होगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )