Sitapur News: महमूदाबाद को मिले नए एसडीएम, अंजलि सिंह का वाराणसी तबादला

Sitapur News: महमूदाबाद को मिले नए एसडीएम, अंजलि सिंह का वाराणसी तबादला

महमूदाबाद, सीतापुर

रिपोर्टर- उत्तम कुमार गुप्ता 

Sitapur News: सीतापुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत महमूदाबाद की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अंजलि सिंह का तबादला वाराणसी कर दिया गया है। उनके स्थान पर अभिषेक प्रियदर्शी को महमूदाबाद का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

अभिषेक प्रियदर्शी इससे पहले बलिया में तैनात थे। वर्ष 2021 बैच के पीसीएस अधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी अपनी कार्यशैली और जनसरोकारों से जुड़े प्रशासन के लिए जाने जाते हैं। युवा अधिकारी होने के साथ-साथ वे जमीनी स्तर पर काम करने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पहचान रखते हैं।

महमूदाबाद में उनकी तैनाती के बाद स्थानीय लोगों को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर जनसुनवाई की उम्मीद है। वहीं, अंजलि सिंह के कार्यकाल को भी क्षेत्र में कई प्रशासनिक पहल और विकास कार्यों के लिए याद किया जाता है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )