
Sunny Deol Films: इक्का’ की सफलता के बाद ‘बंटवारा 1947’ पर टिकीं निगाहें, बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी परीक्षा
Sunny Deol Films: सनी देओल के पास इन दिनों फिल्मों की कमी नहीं है, एक के बाद एक फिल्में उनकी रिलीज हो रहीं है और शानदार प्रदर्शन भी कर रहीं हैं। अभी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म “इक्का” रिलीज हुई है, जिसके लिए सनी देओल खूब वाहवाही लूट रहें हैं, और अब उनकी मच अवेटेड फिल्म “बंटवारा 1947” भी सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है, जो कि एक देशभक्ति फिल्म है, सनी देओल की देशभक्ति फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करती हैं, जिसमें गदर 2 और बॉर्डर 2 शामिल है, इन दोनों के बाद, अब बंटवारा 1947 रिलीज हो रही है, देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी।
देश भक्ति फिल्मों के बादशाह बनें सनी देओल
सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, फिल्मों में उनके डायलॉग खूब मशहूर होते हैं, जिस तरह वे अपनी भारी आवाज में डायलॉग बोलते हैं, उनका डायलॉग ट्रेंड करने लग जाता है। बता दें कि सनी देओल जल्द ही एक देश भक्ति फिल्म “बंटवारा 1947” लेकर आ रहें हैं, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहें हैं, क्योंकि सनी देओल जब भी कोई देशभक्ति फिल्म लेकर आते हैं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा जाती है, पिछले कुछ सालों में उनकी दो देशभक्ति पर आधारित फिल्में रिलीज हुईं हैं, और दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और अब तीसरी भी तहलका मचाने को तैयार है।
गदर 2
सनी देओल की 2023 में आई फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था, बता दें कि गदर 2 उनकी कमबैक फिल्म थी, पर्दे से सालों दूर रहने के बाद सनी देओल ने गदर 2 से वापसी की और इसे दर्शकों का ढेरों प्यार मिला, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने इतिहास रच दिया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में 691 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था।
बॉर्डर 2
वहीं इसी साल सनी देओल की एक और देशभक्ति फिल्म “बॉर्डर 2” रिलीज हुई, इसने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। बॉर्डर 2 इसी साल जनवरी महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। बॉर्डर 2 ने दुनिया भर में कुल मिलाकर लगभग ₹464.5 करोड़ की शानदार कमाई की थी।
बंटवारा 1947
सनी देओल की इस साल एक और देशभक्ति फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका नाम “बंटवारा 1947” है, फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच हुए बंटवारे पर आधारित है, जिसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अली फ़ज़ल, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह और करण देओल नजर आएंगे। राजकुमार संतोषी ने फिल्म को निर्देशित किया है और आमिर खान के प्रोडक्शन तले इस फिल्म को बनाया गया है। फिल्म के ट्रेलर को बहुत ही बेहतरीन रिस्पांस मिला, अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी, इसी के साथ ही यह भी सवाल खड़े हो रहें हैं कि क्या सनी देओल की ये फिल्म उनकी दोनों फिल्मों “गदर 2” और “बॉर्डर 2” का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। बताते चलें कि ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी।
