Meerut News: पत्नी ने ड्राइवर प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, स्कूल संचालक की हत्या को बनाया ‘सांप के काटने’ का मामला

Meerut News: पत्नी ने ड्राइवर प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, स्कूल संचालक की हत्या को बनाया ‘सांप के काटने’ का मामला

 Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पुलिस के मुताबिक एक स्कूल संचालक की हत्या को पहले सांप के काटने से हुई सामान्य मौत माना जा रहा था, लेकिन जांच में मामला सुनियोजित हत्या का निकला। मृतक की पत्नी का अपने ड्राइवर से प्रेम संबंध था और दोनों ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पत्नी पर परिजनों को पहले ही हो गया था शक

पुलिस के अनुसार योजना के तहत पत्नी ने पहले अपने पति को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद प्रेमी ड्राइवर और उसके दो साथियों ने सपेरे से लाए गए जहरीले सांप को बेड पर छोड़ दिया। ऐसे में सांप ने सो रहे स्कूल संचालक को कई बार डसा, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने इसे प्राकृतिक घटना दिखाने की कोशिश की ताकि किसी को उन पर शक न हो। लेकिन परिजनों को पहले पत्नी की करतूत पर शक हो गया था।

हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने बताया कि पत्नी, उसके प्रेमी ड्राइवर और दो अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई है। सभी के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी मारने की हुई थी कोशिश

पुलिस के मुताबिक योजना के तहत गुरुवार रात पत्नी दामिनी ने पति अतुल को दूध में नींद की गोलियां दी। जिससे वह गहरी नींद में चला गया। इसके बाद सोनू और उदय की मदद से जहरीले सांप को कमरे में लाकर उसके कंबल में छोड़ दिया गया, जिससे सांप ने अतुल को डस लिया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अतुल के नाम करीब 20 लाख रुपये का बीमा था। आरोपियों ने बीमा की रकम मिलने के बाद सहयोग करने वाले सोनू और उदय को पांच लाख रुपये देने का वादा किया था। इसके अलावा करीब 20 दिन पहले भी तुषार ने अतुल को अर्टिगा कार से टक्कर मारकर मारने का प्रयास किया था, लेकिन हेलमेट पहने होने के कारण वह बच गया था।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )