
Jalaun News: झांसी-कानपुर हाईवे पर यात्री बस पलटी, ब्रेक जाम होने से हुआ हादसा, बड़ा हादसा टला
रिपोर्टर- रेहान रज़ा
जिला-उरई (जालौन)
Jalaun News: झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे विजय विक्रम होटल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस गोरखपुर से ग्वालियर जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जी के ट्रेवल्स बस में करीब 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना में दो यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बताया जा रहा है किबस नंबर mp 44 ze 4999 बस चालक योगेश ने अचानक ब्रेक लगाए, लेकिन ब्रेक जाम हो जाने से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और राहगीरों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। बाद में क्रेन की मदद से बस को हटवाकर हाईवे पर यातायात सामान्य कराया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह बस का ब्रेक जाम होना बताई जा रही है।
