Sheopur News: राशन कार्ड पर हर महीने कट रही पर्ची, अनाज नहीं मिला, कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचीं आदिवासी महिलाएं

Sheopur News: राशन कार्ड पर हर महीने कट रही पर्ची, अनाज नहीं मिला, कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचीं आदिवासी महिलाएं

लोकेशन- श्योपुर
रिपोर्ट- मुनव्वर खान

Sheopur News: मध्य प्रदेश के श्योपुर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो ने जिले की ग्राम पंचायत मायापुरा की समस्या को उजागर किया है ग्राम पंचायत मायापुरा से आई आदिवासी महिलाओं ने कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का आरोप है कि हर महीना खाद्यान्न की पर्ची काटकर देते हैं और राशन नहीं देते।

आप साफ तौर पर इन तस्वीरों में देख सकते हो कि 40 -50 महिलाएं हाथों में पर्चियां लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर खड़ी आपको इन तस्वीरों में दिख रही होंगी और मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए बता रही है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार कलेक्टर को आवेदन दिया है लेकिन उनका कोई निराकरण नहीं हुआ है।

महिलाओं ने बताया कि कई बार कलेक्टर ऑफिस के चक्कर लगा चुकी है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कलेक्टर से मामले कि
तुरंत जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )