
Barabanki News: विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का सफल आयोजन
जिला- बाराबंकी
संवाददाता- मनोज कुमार
Barabanki News: जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन मुख्य अतिथि मा० जिला पंचायत अध्यक्ष / प्रशासक श्रीमती राजरानी रावत, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री राम सिंह वर्मा, अयोध्या दुग्ध संघ सभापति श्री आनन्द कुमार सिंह “मोनी” की अध्यक्षता में दुग्ध विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकास भवन सभागार में दिनाँक 05.08.2026 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नन्दबाबा दुग्ध मिशन अन्तर्गत संचालित “मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना” जनपद-बाराबंकी में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्य 28 (14 पुरुष एवं 14 महिला) के सापेक्ष कुल 28 लाभार्थियों को चयन पत्र, अनुमति पत्र मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदान किये गये एवं पशुपालकों को बाह्य प्रदेश से दो स्वदेशी उन्नत नस्ल (गिर, साहीवाल, थारपारकर, हरियाणा) की 02 गायों का क्रय दो माह के अन्दर खरीद कर लाने एवं पोर्टल पर अनुदान क्लेम फार्म भर कर जमा करने की जानकारी दी गयी। इस डेयरी कॉन्क्लेव कार्यक्रम में लखनऊ मुख्यालय से जूम लिंक के द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे आर्थिक सहायता एवं अनुदान, प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के बारे में जानकारी दी गयी।
उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री सुनील कुमार कौशल के द्वारा दुग्ध व्यवसाय एवं समूह गठन आदि के बारे में जानकारी दी गयी। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० विनोद कुमार द्वारा नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना, मिनी नन्दिनी कृषक समृद्वि आदि के बारे में जानकारी दी गयी।

उप-मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० श्रद्वा सचान द्वारा चारा प्रबन्धन एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गयी, उप-मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० सुरजीत सिंह द्वारा पशु रोग नियन्त्रण रोकथाम की जानकारी दी गयी। नोडल अधिकारी नन्दबाबा दुग्ध मिशन श्री प्रदीप कुमार वर्मा बाराबकी के द्वारा कॉन्क्लेव का उद्देश्य, डेयरी व्यवसाय से जुड़े कृषकों / दुग्ध उत्पादकों एवं पशुपालको को डेरी व्यवसाय के क्षेत्र में दुग्ध नीति-2022 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी तथा मूल्य संवर्ध व अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी, जिससे उत्पादको की आय में वृद्धि हो सके और डेयरी व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाया जा सके। महा प्रबन्धक जिला सहकारी बैंक के द्वारा दुग्ध समितियों को डी०सी०बी० में खाता खोलने से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में स्वदेश मिल्क, ज्ञान डेयरी, मित्र सेवा डेयरी, पराग के द्वारा स्टाल भी स्थापित किये गये उक्त आयोजन में लगभग 200 किसान एवं लाभार्थी उपस्थित रहे समापन के उपरान्त स्टालों पर काफी भीड़ देखी गयी।
