
Patna City Violence: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भड़का बवाल, गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों में लगाई आग
Patna City violence: बिहार की राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद माहौल हिंसक हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और कई वाहनों में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने पुलिस की 2 जीप समेत करीब 10 गाड़ियों में आग लगा दी। ट्रैफिक पोस्ट और हादसे वाली बस को भी फूंक दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में युवक की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और प्रदर्शन उग्र हो गया। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू की। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगजनी व हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास शुक्रवार सुबह की है, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने उस बस को आग लगा दी।
पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास शुक्रवार सुबह की है, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने उस बस को आग लगा दी।
गुस्साई भीड़ ने 2 पुलिस गाड़ियों, बसों और…
— Kishor Joshi (@KishorJoshi02) August 7, 2026
एक यूजर ने X पर लिखा, “पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास शुक्रवार सुबह की है, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने उस बस को आग लगा दी।”
