
Prayagraj News: राष्ट्र निर्माण का संकल्प, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम संपन्न
लोकेशन —प्रयागराज
जिला संवाददाता —अंबुज श्रीवास्तव
Prayagraj News: हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला 26 से 30 नवंबर 2026 बृजेंद्र स्वरूप पार्क बेनाझाबर कानपुर में आयोजित किया जाएगा। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला आयोजन इंडियन प्रेस के मालिक राम नाथ गोयनका के सलाहकार बोफोर्स तोप घोटाले को उजागर करने वाली स्वदेशी जागरण मंच के आयोजक एवं शुद्ध भारतीय चिंतक श्री स्वामीनाथन गुरुमूर्ति जी के सदप्रयासों से चेन्नई में 2009 ईसवी में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला का शुभारंभ हुआ।
हिंदू आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रदर्शनी एवं हिंदू जीवन पद्धति अविभाज्य अंग प्रकृति परिवार एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान भाव का जागरण करना मेले का सर्वोपरि उद्देश्य है।

अखिल भारतीय संयोजक माननीय गुणवंत सिंह कोठारी के कुशल मार्गदर्शन में अब तक देश के 15 प्रदेशों में कुल 36 आध्यात्मिक एवं सेवा मेलों का आयोजन किया जा चुका है l जिसे 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। इसी शृंखला में आयोजित किया जा रहा कानपुर में आध्यात्मिक एवं सेवा मेला “बृजेंद्र स्वरूप पार्क बेनाझाबर कानपुर 26 नवम्बर 2026 से 30 नवंबर तक यह मेला आयोजित किया जा रहा है।
प्रयागराज की इस बैठक में प्रयागराज के महापौर गणेश चंद्र केसरवानी,केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुशील सिन्हा, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र तिवारी ,सतीश कुमार गुप्ता ,विवेक स्वरूप वर्मा ,एवं संगठन से जुड़ी महिलाएं और तमाम कार्यकर्ता बंधु ,इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे दुर्गेश दुबे आदि लोग शामिल हुए।
