Hanogi Tunnel Accident- मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 4 की मौत, 7 घायल

Hanogi Tunnel Accident- मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 4 की मौत, 7 घायल

Hanogi Tunnel Accident- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर हणोगी टनल के बीच गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।

हणोगी टनल में ट्रकों की भिड़ंत में चार लोगों की मौत

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा सुबह के समय उस वक्त हुआ, जब हणोगी टनल के भीतर दो ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में 2 की हालात नाजुक

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के चलते टनल के भीतर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुई। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने और यातायात को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, “दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण क्या रहा, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

52 दिन में 208 मौतें, 121 ने हादसों में गंवाई जान

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक कुल 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 60 फीसदी मौतें सड़क हादसे में हुई हैं। हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन के मुताबिक इस साल 30 जून 2026 से लेकर 19 अगस्त के बीच प्रदेश में कुल 205 लोगों की मौत हुई है इनमें से 84 लोगों की जान मानसून के दौरान फ्लैश फ्लड, लैंडस्लाइड, आग, स्नेक बाइट और डूबने जैसे हादसों से हुई है। वहीं 121 लोगों की मौत इस दौरान सड़क हादसे में हुई है।
आज गुरुवार 20 अगस्त को मंडी जिले में हणोगी टनल में ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल में हादसे

हिमाचल प्रदेश में हर साल औसतन 3000 सड़क हादसों में करीब 1000 लोग अपनी जान गंवाते हैं जबकि औसतन हर साल 5 हजार से ज्यादा लोग घायल होते हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )