Amravati Hospital Fire: अमरावती अस्पताल के NICU में आग से हड़कंप, वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद भड़की आग, 3 नवजात शिशु की मौत

Amravati Hospital Fire: अमरावती अस्पताल के NICU में आग से हड़कंप, वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद भड़की आग, 3 नवजात शिशु की मौत

Amravati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती जिला स्त्री अस्पताल (District Women’s Hospital) में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु अतिदक्षता विभाग (NICU) में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 3:30 बजे वेंटिलेटर (Ventilator) में अचानक विस्फोट के बाद आग लगी और देखते ही देखते नवजात शिशुओं के वार्ड में अफरा-तफरी मच गई।

39 नवजात शिशु थे भर्ती

जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (Neonatal Intensive Care Unit) में कुल 39 नवजात शिशु भर्ती थे। यह यूनिट तीन कक्षों में बनी हुई है, जहां इन बच्चों का इलाज चल रहा था। अचानक आग लगने के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और नवजात बच्चों को वेंटिलेटर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की।

3 नवजात बच्चों की मौत

इस हादसे में तीन नवजात बच्चों की झुलसने से मौत होने की सूचना है। आग लगने के बाद अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने तेजी से राहत और बचाव का काम शुरू किया। कई बच्चों को समय रहते वार्ड से बाहर निकाल लिया गया, जिससे उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सका।

6 बच्चों को दूसरे अस्पताल में कराया गया भर्ती

आग की इस घटना में छह नवजात बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल बच्चों को तत्काल पास के सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (Super Specialty Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

अमरावती जिला स्त्री अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष में आग लगने की इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी में वेंटिलेटर में विस्फोट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच (Investigation) की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )