
Chandauli News: कुएं में जहरीली गैस से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
लोकेशन- चंदौली
रिपोर्टर- संजीव कुमार
Chandauli News: चंदौली जिले की सहाबगंज क्षेत्र के किरीहेड़ा गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव के साथ मामले की जांच शुरू कर दी।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल सहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चंदौली जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि गैस की प्रकृति और हादसे की पूरी वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस और प्रशासनिक टीम घटना के प्रत्येक पहलू की जांच में जुटी हुई है।
