
Jeevan Bheema Yojana Trailer: अरशद वारसी की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज, कैसी है कहानी?
Jeevan Bheema Yojana Trailer: अशरद वारसी इस समय हर एक फिल्म के रीमेक में नजर आ रहे हैं। फिल्में हो या वेब-सीरीज अरशद वारसी की हर एक चीज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वेलकम टू द जंगल, धमाल 4 और प्रीतम और पेड्रो को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है।
इन फिल्मों की सफलता के बाद अब जाकर अरशद वारसी की फिल्म जीवन भीमा योजना रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। चलिए जानते हैं कैसा है जीवन भीमा योजना का ट्रेलर
जीवन भीमा योजना मूवी ट्रेलर रिव्यू (Jeevan Bheema Yojana Trailer Review In Hindi)-
जीवन भीमा योजना फिल्म कर्ज में डूबे एक पति-पत्नी, जीवन और योजना की कहानी है। जब उनकी मुलाकात जीवन के हमशक्ल भीमा से होती है, तो वो एक बीमा योजना और फर्जी मौत का प्लान बनाते हैं। योजना अपने पति की मौत का नाटक करती है ताकि वे बीमा का पैसा हड़प सकें। लेकिन मामला तब बिगड़ जाता है, जब पता चलता हैकि भीमा एक हीरा तस्कर था और उसके साथी सामने आ जाते हैं। जिसके बाद उनकी मुसीबत बढ़ती जाती है। फिल्म का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है।
जीवन भीमा योजना 4 सितम्बर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अरशद वारसी की यह पहली फिल्म है, जिसमें वो डबल रोल में नजर आएंगे। अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित, जीवन भीमा योजना दो हमशक्लों के जीवन की कहानी है, जिनके किरदार वारसी ने निभाए हैं: जीवन, एक कर्ज में डूबा आम आदमी, और भीमा, उसका खतरनाक हमशक्ल। अप्रत्याशित परिस्थितियों में उनकी दुनिया आपस में टकराती है, जिससे अराजक घटनाओं की एक श्रृंखला शुरू होती है जो कहानी का केंद्र बिंदु है।
