Chanderi News: एसडीएम की पहल से स्कूल छोड़ चुके बच्चों की पढ़ाई में हुई वापसी !

Chanderi News: एसडीएम की पहल से स्कूल छोड़ चुके बच्चों की पढ़ाई में हुई वापसी !

लोकेशन – चन्देरी ( मध्य प्रदेश )
रिपोर्टर – सिद्धार्थ साद

Chanderi News: मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर के चंदेरी शहर में बाल श्रम रोकने और ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में वापस लाने के लिए प्रशासन ने एक सकारात्मक पहल की है। चंदेरी में एसडीम मनीष धनगर ने शहर, भ्रमण के दौरान सड़क पर सामान बेच रहे दो मासूम बच्चों को समझाइश देकर उनका दोबारा स्कूल में दाखिला कराया।

एसडीम मनीष धनगर जब शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर स्कूल के बाहर छोटे-छोटे समान बेच रहे दो बच्चों पर पड़ी जब उन्होंने बच्चों से बातचीत की, तो पता चला कि दोनों बच्चों ने पढ़ाई छोड़ है और सामान बेचकर छोटा-मोटा काम कर रहे हैं। एसडीम ने बच्चों को समझाया कि छोटी उम्र में काम करने के बजाय पढ़ाई करना उनके सुनहरे भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।

शिक्षा से ही उन्हें अपनी रुचि के अनुसार बेहतर अवसर हासिल करने का मौका मिलेगा। तत्काल कराया दाखिला प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए बच्चों का पास के शासकीय स्कूल में पुनः दाखिला कराया। एसडीम ने संबंधित विभागीय कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में ऐसे सभी ड्रॉप आउट बच्चों का सर्वे कर सूची तैयार की जाए, जो किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ चुके हैं, ताकि उन्हें भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

माता-पिता की कराई काउंसिलिंग एसडीम ने मौके पर ही बच्चों की माता-पिता को बुलाया। उन्होंने अभिभावकों को सख्त हिदायत और समझाइश देते हुए कहा कि बच्चों को कम उम्र में काम पर लगाने से उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। नियमित स्कूल भेजना माता- पिता की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। माता-पिता ने अपनी गलती स्वीकार की और बच्चों को दोबारा स्कूल भेजने के लिए सहर्ष तैयार हो गए।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )