
MP News: कान्हा में सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का समापन !
लोकेशन- बालाघाट
रिपोर्टर- दिलीप जामरे
MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट में 20 सितंबर 2026 को कान्हा टाइगर रिजर्व के सुपखार परिक्षेत्र में विभागीय हाथियों के स्वास्थ्य, देखभाल एवं समग्र कल्याण के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का रविवार को गरिमामय समारोह के साथ समापन हुआ। कैंप का आयोजन 14 सितंबर से 20 सितंबर तक किया गया। इस दौरान विभागीय हाथियों को नियमित कार्यों से विश्राम देते हुए उनके स्वास्थ्य परीक्षण, देखभाल एवं पुनर्यौवन पर विशेष ध्यान दिया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बैहर विधायक संजय सिंह उईके एवं बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक बालाघाट गौरव चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंडला सहित कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रवीन्द्र मणि त्रिपाठी, उपसंचालक प्रकाश कुमार वर्मा, वन मंडलाधिकारी बालाघाट (कोर), कोर एवं बफर क्षेत्र के सहायक संचालक तथा समस्त परिक्षेत्र अधिकारी मौजूद रहे।
