Kullu car accident: कुल्लू में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत !

Kullu car accident: कुल्लू में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत !

Kullu car accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में एनएच-305 पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा हरिपुर के पास हुआ, जहां अनियंत्रित कार सड़क से नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार देर रात करीब 3:00 बजे पेश आया। कार नंबर एचपी-35-9123 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

कार हरिपुर के पास पहुंची तो अचानक सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खाई काफी गहरी होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त कार तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण रहा।

जानकारी के अनुसार कार सवार युवक एक शादी समारोह से वापिस आ रहे थे। इसी दौरान निगान-निमला के बीच कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

4 लोगों की हुई मौत

बचाव दल को लोगों को बाहर निकालने के लिए कई घंटे तक अभियान चलाना पड़ा। राहत एवं बचाव कार्य मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तक जारी रहा। हादसे में चार लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया गया है। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही आनी से प्रशासन, पुलिस, दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच चुकी है। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस ने हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है।

हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे में राहुल राणा (25), बाल कृष्ण, विकास उर्फ विक्की और गुंजन, सभी निवासी गांव जाबो, डाकघर कराणा, तहसील आनी, की मौके पर मौत हुई।

एक ही गांव के चार युवकों की एक साथ मौत की खबर फैलते ही जाबो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दुर्घटना में घायल सुरेश कुमार (28) निवासी जाबो को स्थानीय लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल आनी पहुंचाया गया।

 

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )