Chandauli News: चंदौली में 8 साल की बच्ची से कथित छेड़छाड़, हिरासत में लिया गया रिटायर्ड पुलिसकर्मी

Chandauli News: चंदौली में 8 साल की बच्ची से कथित छेड़छाड़, हिरासत में लिया गया रिटायर्ड पुलिसकर्मी

Chandauli News: चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में आरोपी एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ अनुचित हरकत की। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा सके।

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले पुलिस विभाग में कार्यरत रह चुका है और सेवानिवृत्त होने के बाद क्षेत्र में ही रह रहा था।
इस संबंध में सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया की मामले में तकाल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की जा रही है।

जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि समाज में ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश जाए।
पुलिस ने आश्वासन दिया है जा रही है और जो भी तथ्य में आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )