
Barabanki News: बाराबंकी में लेखपालों का फूटा गुस्सा, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 17 अक्टूबर से सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी !
Barabanki News: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, शाखा तहसील फतेहपुर, जिला बाराबंकी ने अपनी वर्षों से लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम उपजिलाधिकारी फतेहपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेशभर के लेखपाल 17 अक्टूबर 2026 से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करते हुए पूर्ण कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपते हुए तहसील अध्यक्ष आशीष कुमार एवं मंत्री हिमांशु वर्मा ने कहा कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की आधारशिला हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लगातार बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगतियों तथा अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी करने जैसी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए शासन से सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है।

संघ की प्रमुख 8 मांगें इस प्रकार हैं :-
2800 ग्रेड पे की 10 साल पुरानी मांग: लेखपाल संघ की बहुप्रतीक्षित मांग 2800 ग्रेड पे और वेतन विसंगति दूर करने की मांग कई वर्षों से लंबित है। इस संबंध में आश्वासन संख्या 5829/4-33ए/2013 टी०सी० (1) दिनांक 13/11/2017 को पत्र प्रेषित किया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
16 वर्षों से भत्तों में वृद्धि नहीं: वर्तमान में दिए जा रहे भत्ते कई वर्षों से अपरिवर्तित हैं, जबकि महंगाई व क्षेत्रीय कार्यों पर होने वाला व्यय कई गुना बढ़ चुका है। मांग है कि –
– स्टेशनरी भत्ता ₹100 से बढ़ाकर ₹500 प्रतिमाह
– नियत यात्रा भत्ता मोटरसाइकिल वाहन पर ₹1500 प्रतिमाह
– विशेष भत्ता ₹100 से ₹1000 किया जाए। संघ का कहना है कि लगभग 2 माह बाद भी भत्ता बढ़ोत्तरी की प्रक्रिया लंबित है।
पटल सहायक और प्रभारी राजस्व निरीक्षक के पद पर लेखपालों से काम लेने का विरोध ।
जिला- बाराबंकी
संवाददाता – मनोज कुमार
