
Barabanki News: रबी की बुवाई के लिए बाराबंकी में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार, कृषि विभाग ने जारी किए आंकड़े!
Barabanki News: जनपद-बाराबंकी, दिनांक-27.11.2026 को रबी फसलों की बुवाई के दृष्टिगत जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता के सम्बन्ध में जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा अवगत कराया गया कि 801519 बोरी यूरिया, 126140 बोरी डी0ए0पी0/टी0एस0पी0, 549820 बोरी एन0पी0के0 एवं 148512 बोरी एम0ओ0पी0 जनपद में उपलब्ध है।

जनपद में पारादीप फास्फेट लिमिटेड कम्पनी की जनपद में पहली बार यूरिया की रैक मात्रा-24009 बोरी की प्राप्त हुई जिसमें से 5244 बोरी सहकारी बिक्री केन्द्रों पर एवं 18765 बोरी निजी बिक्री केन्द्रों पर रैक से ही सीधे आपूर्ति करायी गयी।
जनपद में उर्वरकों की गुणवत्ता एवं निर्धारित दर बिक्री की जांच हेतु 32 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर छापे डाले गये, 15 उर्वरक के नमूने ग्रहित किये गये, 04 विक्रेताओं का उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र निलम्बित किया गया, 01 विक्रेता को कारण बताओं नोटिस निर्गत किया गया।
जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा तहसील नवाबगंज एवं फतेहपुर क्षेत्र के 18 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर छापे डाले गये, 04 विक्रेता मेसर्स आलोक टेडिंग कम्पनी खेवली, मां ललिता किसान सेवा केन्द्र बिलौली, आदर्श खाद भण्डार कुतुलूपुर बिलौली एवं वर्मा फर्टिलाइजर्स एण्ड पेस्टीसाइड मझगवां खरीफ का प्रतिष्ठान बन्द पाये जाने पर इनका उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र निलम्बित किया गया एवं हिन्द कृषि सेवा केन्द्र, मल्लावां के अभिलेख अपूर्ण पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस निर्गत किया गया।
श्री देशराज, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक गुप-ए/उर्वरक निरीक्षक, बाराबंकी द्वारा तहसील नवाबगंज एवं रामसनेहीघाट क्षेत्र के 14 उर्वरक बिक्री केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, 11 उर्वरक के नमूने ग्रहित किये गये।

समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि कृषकों को उनकी फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार उर्वरक निर्धारित दर पर बिना किसी टैगिंग के पी0ओ0एस0 मशीन से उर्वरक उपलब्ध कराये।
कृषकों से अपील की गयी कि कृषक भाई अपनी जोत एवं आवश्यकता के अनुरूप ही फसल की संस्तुति के अनुसार अपनी फार्मर रजिस्ट्री/भूमि अभिलेख के अनुसार उर्वरक पी0ओ0एस0 मशीन से ही प्राप्त करें। उर्वरकों का निर्धारित मूल्य सभी उर्वरक की बोरियों पर अंकित है, यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक की बिक्री करें अथवा किसी प्रकार की अन्य उत्पाद की टैगिंग करें तो तत्काल कृषक भाई उर्वरक कन्ट्रोल रूम 9116295764 पर शिकायत दर्ज कराये।
जिला कृषि अधिकारी
(राजित राम)
बाराबंकी
संवाददाता – मनोज कुमार, बाराबंकी
CATEGORIES उत्तर प्रदेश
TAGS Barabanki News
