
Samajwadi Party Protest: हजरतगंज चौराहे पर केतकी सिंह के खिलाफ सपा महिला विंग का प्रदर्शन, अखिलेश पर दिया था विवादित बयान
Samajwadi Party Protest: समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हजरतगंज चौराहे पर भाजपा नेता केतकी सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहां मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। उनको इको गार्डन भेज दिया गया।
केतकी सिंह मुर्दाबाद के नारे
भाजपा नेता केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कुछ दिन पहले एक विवादित टिप्पणी की थी। उस टिप्पणी के बाद से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। (Samajwadi Party Protest) इस रोष के चलते सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर जमा होकर केतकी सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा महिला कार्यकर्ताओं ने ‘केतकी सिंह मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।
Samajwadi Party Protest: अखिलेश यादव का अपमान
महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि केतकी सिंह ने अखिलेश यादव का अपमान किया है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका कहना था कि केतकी सिंह को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। (Samajwadi Party Protest) प्रदर्शन के कारण हजरतगंज चौराहे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा
उन्हें प्रदर्शन के लिए निर्धारित इको गार्डन भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। (Samajwadi Party Protest) समाजवादी पार्टी के नेताओं ने घटना की निंदा की और कहा है कि भाजपा नेताओं की भाषा लगातार गिर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की भाषा का कोई स्थान नहीं है। सपा नेताओं ने कहा कि अगर केतकी सिंह ने माफी नहीं मांगी तो उनका विरोध जारी रहेगा।