झांसी में पुलिस विभाग पर दाग: महिला आरक्षी बर्खास्त, 3 सिपाही सट्टेबाजी लिंक में फंसे

झांसी में पुलिस विभाग पर दाग: महिला आरक्षी बर्खास्त, 3 सिपाही सट्टेबाजी लिंक में फंसे

Jhansi News : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के तेवर काफी कड़े हो गए है। अभी कुछ दिन पहले गैर हाजिर हुए 24 आरक्षियों को निलंबित कर दिया था। इन तेवरों को देखते हुए झांसी पुलिस अलर्ट मोड़ में आ गई थी। हालांकि बीते रोज निलंबित हुए सभी सिपाहियों को बहाल कर दिया। जबकि पुलिस विभाग की नौकरी से नाता तोड़ने वाली महिला आरक्षी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

यूपी पुलिस विभाग में पिछले दिनों उपनिरीक्षक के चयन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इनमें झांसी पुलिस विभाग में तैनात 24 आरक्षी शामिल हुए थे। बाद में इन आरक्षियों की जांच की गई तो पाया गया कि किसी ने बीमारी तोकिसी ने दूसरा बहाना बनाकर परीक्षा देने के लिए छुट्टी ले रखी थी। इस मामले को शासन स्तर पर संज्ञान में लाया गया। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले प्रत्येक जिले के आरक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इनमें 24 आरक्षी झांसी के शामिल थे। एसएसपी ने उक्त आरक्षियों को निलंबित कर दिया था। हालांकि तीन-चार दिन पहले सभी आरक्षियों को बहाल कर दिया गया।

वहीं,2015 बैच की महिला आरक्षी सुमित्रा यादव उर्फ पवित्रा झांसी पुलिस विभाग में तैनात थी। वह कन्नौज की रहने वाली है। कुछ दिनों तकसुमित्रा ने पुलिस विभाग की नौकरी की। बाद में उसका पुलिस विभाग की नौकरी से मन टूट गया था। इसके बाद वह बिना किसी को बताए चली गई थी। किसी प्रकार की लिखित सूचना नहीं दी थी। बाद में पुलिस विभाग के स्टॉफ ने पता चलाया तो मालूम हुआ कि वह यूपीएसएसी परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह पुलिस विभाग में नौकरी नहीं करना चाहती है।

इस मामले में उक्त महिला आरक्षी को नोटिस जारी किया लेकिन,किसी तरह का जवाब नहीं मिला। वह लगातार गैरहाजिर चल रही थी। इस मामले में एक टीम का गठन किया गया। टीम के निर्णय के बाद उक्त महिला आरक्षी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। बर्खास्तगी का नोटिस उक्त महिला आरक्षी के घर पर चस्पा किया गया। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

उधर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने जुआरियों व सटोरियों से साठगांठ रखने के आरोप में प्रेमनगर थाना में तैनात आरक्षी नफीस, सुमित कुमार और सीपरी बाजार थाना में तैनात छत्रपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से थानों में कारखासी कर ने वाले सिपाहियों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों का कहना है कि इन्हीं कारखासों की आड़ में कुछ तथाकथित पत्रकार सट्टा खिलाने में शामिल है। इसकी गोपनीय जांच की जा रही है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )