
Toxic OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई यश की फिल्म, अब इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
Toxic OTT Release: यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज था, जब फिल्म रिलीज होने वाली थी, इसे लेकर ऐसी हाइप बनी थी कि लगा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा देगी और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम करेगी, लेकिन रिलीज के बाद इसे जिस तरह का रिव्यू मिला, दर्शकों का दिल टूट गया, क्योंकि टॉक्सिक दर्शकों की उम्मीदों पर नहीं खरी उतर पाई, यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस (Toxic Box Office) पर बुरी नजर पिट गई। बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई टॉक्सिक अब ओटीटी प्लेटफार्म पर भी दस्तक देने को तैयार है, आइए जानते हैं ये कब व किस ओटीटी प्लेटफार्म पर आ रही है।
यश की टॉक्सिक का जादू बड़े पर्दे पर तो नहीं चला, लेकिन अब उम्मीद है कि ओटीटी प्लेटफार्म पर ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन करे, क्योंकि कई बार ऐसा होता है जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती, वह ओटीटी पर आने के बाद दर्शकों का दिल जीत लेती है। टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज हो सामने आ गई है, रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज जी 5 प्लेटफार्म के साथ हुई है, दर्शक इसे जी 5 पर 23 सितंबर से देख सकेंगे। जी 5 पर यह तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध रहेगी, हालांकि इसे हिंदी में कब रिलीज किया जाएगा, इसके बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
टॉक्सिक ने ओपनिंग डे पर पूरा बॉक्स ऑफिस हिला दिया था, क्योंकि यश की इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज था, लेकिन दूसरे दिन से कमाई में तेजी से गिरावट होने लगी। टॉक्सिक ने ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं दुनिया भर में इसका कलेक्शन 140 करोड़ रुपए के करीब था। टॉक्सिक का टोटल कलेक्शन (Toxic Total Collections) बताएं तो इसने अब तक 339 करोड़ रुपए कमाए हैं, जबकि फिल्म का बजट 450 से 500 करोड़ रुपए है, यानी कि फिल्म अभी भी लॉस में है और इस तरह इसे बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर घोषित कर दिया गया है।
