
The Paradise Trailer: नानी की फिल्म का नहीं आएगा ट्रेलर, सीधे सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
The Paradise Trailer: सुपरस्टार नानी अपनी आने वाली फिल्म The Paradise को लेकर सुर्खियों में हैं, दर्शकों के बीच उनकी इस फिल्म को लेकर उत्सुकता सातवें आसमान पर है, क्योंकि अब तक फिल्म की जितनी भी झलकियां सामने आईं हैं, वे बेहद खतरनाक लगी और यही वजह है कि फैंस और दर्शक की उत्सुकता बेहद बढ़ गई है। द पैराडाइज (The Paradise) की रिलीज में अब सिर्फ कुछ दिन रह गए हैं, लेकिन अब तक फिल्म का ट्रेलर सामने नहीं आया है, ऐसे में दर्शक ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं, लेकिन अब जो खबर मिली है, उसके मुताबिक नानी की इस फिल्म का ट्रेलर नहीं रिलीज किया जाएगा, बल्कि सीधे फिल्म सिनेमाघरों में उतरेगी।
बिना ट्रेलर के नानी की The Paradise की रिलीज
नानी की फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) को लेकर एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है, दरअसल नानी की इस फिल्म का ट्रेलर नहीं रिलीज होगा, मेकर्स ने अनोखा प्रमोशनल मूव अपनाया है, वे बिना ट्रेलर के ही फिल्म की थिएटरों में जारी करेंगे। ऐसा कर मेकर्स एक बड़ा रिस्क भी ले रहें हैं, क्योंकि किसी भी फिल्म का ट्रेलर देख ही दर्शक तय करते हैं कि वे फिल्म देखने थिएटरों में जाएंगे या नहीं, लेकिन द पैराडाइज का ट्रेलर आ नहीं रहा है, ऐसे में अब देखना होगा कि दर्शक थिएटर तक पहुंचेंगे या नहीं।
द पैराडाइज के टीजर में दिखा खतरनाक एक्शन
नानी की फिल्म द पैराडाइज का ट्रेलर भले ही मेकर्स न रिलीज करें, लेकिन टीजर जारी किया जा चुका है, जो बेहद ख़तरनाक था। टीजर में नानी का खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा था, खून खराबे से भरपूर नानी के एक्शन सीक्वेंस होश उड़ाने वाले थे।
नानी की फिल्म में नजर आएंगे ये एक्टर्स
नानी की मच अवेटेड फिल्म द पैराडाइज में साउथ अभिनेता मोहन बाबू भी नजर आएंगे। बता दें कि नानी की फिल्म द पैराडाइज में मोहन बाबू खतरनाक विलेन का किरदार निभायेंगे। वहीं नानी और मोहन बाबू के साथ इस फिल्म में राघव जुयाल, कीर्ति सुरेश, सोनाली कुलकर्णी, ईश्वरी राव, कयादु लोहार और संपूर्णेश बाबू नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म द पैराडाइज
निर्देशक श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनाई गई फिल्म द पैराडाइज को SLV सिनेमाज़ ने प्रोड्यूस किया जा रहा है। बता दें कि ये फिल्म पहले इसी साल 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी, इसके बाद भी कई बार रिलीज डेट में बदलाव हुआ और अब जाकर ये फिल्म 24 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, द पैराडाइज को आठ भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पैनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।
