चंदौली के पीथापुर अंधे मोड़ पर हादसा, एक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

चंदौली के पीथापुर अंधे मोड़ पर हादसा, एक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News : चंदौली जनपद के सकलडीहा क्षेत्र के पीथापुर गांव के समीप सड़क का अंधा मोड़ इन दिनों लगातार हादसों की वजह से चर्चा में बना हुआ है। ताज़ा घटना में रामगढ़ के महाराजगंज निवासी नंदलाल राम (पिता– सुरेश राम) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।मृतक अपने ससुराल फुल्ली आया था अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुआ था, बीती रात जब वह अपने गांव जा रहा था तभी दुर्घटना का शिकार हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नई बाजार चौकी इंचार्ज जनक सिंह थाने की फोर्स के साथ पहुंचे इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखी जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मोड़ पहले से ही खतरनाक रहा है और आए दिन यहां छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। सड़क पर उचित संकेतक (साइन बोर्ड), स्पीड ब्रेकर और प्रकाश व्यवस्था की कमी को दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मोड़ पर जल्द से जल्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में दहशत का माहौल है। वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष बिन्द ने बताया ग्राम पीथापुर के मोड पर लगभग जब से सड़क बनी है दर्जनों लोग पलट चुके हैं, कई घटनाओं का जिक्र करते हुए जिला प्रशासन ब्रेकर बनवाने की मांग किया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )