
Air India Flight AI2379 Turbulence: फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट 300 फीट नीचे गिरी, 10 यात्री समेत 14 घायल
Air India Flight AI2379 Turbulence: थाईलैंड के फुकेत से भारत की राजधानी दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को उड़ान के दौरान क्रूज फेज में अचानक गंभीर टर्बुलेंस (हवा के झटके) की घटना सामने आई। झटके के कारण विमान की ऊंचाई अचानक घटने लगी, जिससे प्लेन में सवार 4 क्रू मेंबर समेत 14 लोगों को चोट आईं। राहत की बात यह है कि विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों को किसी गंभीर परिस्थितियों के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
एयर इंडिया ने क्या कहा?
एयर इंडिया के प्रवक्ता द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को गंभीर चोट नहीं आई है। जहां विमान के दिल्ली उतरते ही सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर उतारा गया। बताया गया कि कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सा और एहतियाती मेडिकल जांच के लिए एयरपोर्ट पर स्थित मेडिकल फैसिलिटी में ले जाया गया है।
इस दौरान एयर इंडिया की एयरपोर्ट ग्राउंड टीम और मेडिकल कर्मचारी प्रभावित लोगों को हर संभव देखभाल और सहायता प्रदान कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विमान झटकों के दौरान 300 फीट तक नीचे आ गया, जिससे पूरी फ्लाइड में डर का मौहाल बन गया।
‘जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे’
एयरलाइन्स ने घटना के तुरंत बाद संबंधित नागरिक उड्डयन अधिकारियों को सूचित कर दिया है और औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा और भलाई उनकी सबसे पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरलाइन इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित वैधानिक और नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों के साथ जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रही है।
पैसेंजर ने क्या कहा?
एक यात्री ने कहा, “उड़ान भरे हुए डेढ़ घंटा हो चुका था। सुबह का समय था। हम फ्लाइट के अंदर सो रहे थे। चलते-चलते फ्लाइट अचानक रुकी और मुड़ गई… यह 2-3 मिनट तक इसी तरह चलती रही… 15-20 यात्री घायल हो गए… फ्लाइटमें 100 से ज्यादा लोग थे… 70 से 80% लोग घायल हो गए… हम एयर इंडिया के खिलाफ जरूर कार्रवाई करेंगे।”
