Akanksha Puri On CJP: पेपर लीक प्रोटेस्ट पर आकांक्षा पुरी का दावा पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुईं जमकर ट्रोल

Akanksha Puri On CJP: पेपर लीक प्रोटेस्ट पर आकांक्षा पुरी का दावा पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुईं जमकर ट्रोल

Akanksha Puri On CJP: इस समय जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सीजेपी द्वारा किया जा रहा है। इस प्रोटेस्ट में ना केवल आम जनता ही अपितु सेलेब्स भी हिस्सा ले रहे हैं। ये प्रोटेस्ट उस समय से ज्यादा चर्चा का विषय बन गया। जब प्रोटेस्ट को सोनम वांगचुक द्वारा ज्वाइन किया गया। सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल की अपील कि, जिसके बाद सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया। 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद चलो मार्च में जो छात्रों के साथ हुआ।

उसके बाद से अन्य सेसलेब्स ने छात्रों के लिए पोस्ट किया। कुछ सेलेब्स इस प्रोटेस्ट का हिस्सा भी बने हैं। यहीं नहीं सलमान खान ने भी इस प्रोटेस्ट पर पोस्ट किया है। और कहा कि छात्रों की बात सुननी चाहिए। लेकिन कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं, जिन्होंने सीजेपी के इस प्रोटेस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। आकांक्षा पुरी ने प्रोटेस्ट को लेकर दावा किया है। जिसकी वजह से उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

आकांक्षा पुरी ने कहा कि सीजेपी प्रोटेस्ट में पैसे देकर बुला रहे (Akanksha Puri Claims Offered Cash And Ticket To Joins CJP Protest)-

आकांक्षा पुरी ने दावा किया है कि उन्हें और कई अन्य अभिनेताओं/कंटेंट क्रिएटर्स को चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए पैसे देकर प्रस्ताव दिए गए थे। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शनों के इर्द-गिर्द की जाने वाली इस “मार्केटिंग” का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया और जोर देकर कहा कि किसी भी मुद्दे के लिए समर्थन वास्तविक होना चाहिए, न कि आर्थिक लाभ से प्रेरित। हालांकि, आकांक्षा ने सार्वजनिक रूप से उन लोगों की पहचान नहीं बताई जिन्होंने कथित तौर पर ये प्रस्ताव दिए थे, और उनके दावों की पुष्टि करने के लिए कोई स्वतंत्र सबूत पेश नहीं किया गया है। आकांक्षा पुरी द्वारा दिए गए इस बयान पर यूजर्स ने उनको काफी ट्रोल भी किया है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )