Amroha Gangrape Case: अमरोहा में युवती से गैंगरेप का आरोप, CRPF जवानों और पुलिसकर्मियों पर केस !

Amroha Gangrape Case: अमरोहा में युवती से गैंगरेप का आरोप, CRPF जवानों और पुलिसकर्मियों पर केस !

Amroha Gangrape Case: यूपी के अमरोहा से बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर में 23 साल की हरियाणा निवासी युवती ने CRPF जवानों, एक दरोगा और हेडकॉन्स्टेबल पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवती को पहले अमरोहा, फिर झुलपुरी गांव के फार्महाउस में ठहराया।

इस फार्महाउस को उत्तराखंड के खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा से जुड़ा बताया गया । हालांकि मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।

CRPF कर्मियों से परिचित थी महिला

पुलिस के मुताबिक पीड़िता पहले से ही CRPF हेड कांस्टेबल मोहित(विक्की) और CRPF इंस्पेक्टर लालाराम को जानती थी। वहीं पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मोहित से 20 सितम्बर को बात हुई थी, जिसके बाद 21 सितम्बर को वह सोनीपत पहुंची, जहां उसकी मुलाकात मोहित से हुई।

फिर दोनों ब्रेजा कार से जा ही रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें CRPF जवान लालाराम मिला। इसके बाद धार्मिक स्थल पर जाने के लिए मोहित और लालराम युवती को अमरोहा के हसनपुर में ले गए।

हसनपुर में एक और आरोपी से हुई मुलाकात

पीड़िता के अनुसार, हसनपुर थाने के पास उनकी मुलाकात दरोगा संजय तोमर से हुई। इसके बाद सभी लोग उसे हसनपुर के झुलपुरी गांव के पास बने एक फार्महाउस में ले गए। वहां दो कमरे लिए गए। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि CRPF हेड कांस्टेबल मोहित, CRPF जवान लालाराम, दरोगा संजय तोमर और हेड कॉन्स्टेबल परविंद्र मलिक ने उसके साथ जबरदस्ती की।

शिकायत के बाद चारों गिरफ्तार

पीड़िता के मताबिक जब चौथा आरोपी कमरे में आया, तब उसने गेट बंद कर आरोपी को बाहर कर दिया और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। फिर उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और युवती से पूरी जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई।

वहीं अमरोहा के एसपी लाखन सिंह यादव ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो CRPF जवानों, दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है। युवती का मेडिकल कराया गया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामला सामने आने के बाद मुरादाबाद के DIG मुनिराज जी भी अमरोहा पहुंचे। उन्होंने एसपी से पूरे मामले की जानकारी ली और जांच को लेकर बात की।

फॉर्महाउस को लेकर भी जांच शुरू

इस पूरी घटना में फार्महाउस सबसे ज्यादा चर्चा में है। पुलिस अब यह भी जांच करेगी कि फार्महाउस किसके नाम है, वहां युवती को कैसे लाया गया और घटना के वक्त वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की शिकायत और जांच में सामने आने वाले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले से जुड़े बाकी सवालों के जवाब साफ हो पाएंगे।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )