Love And War First Poster: रणबीर कपूर का दमदार लुक आया सामने, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

Love And War First Poster: रणबीर कपूर का दमदार लुक आया सामने, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

Love And War First Poster: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली जब भी अपनी नई फिल्म के साथ आते हैं, बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचता है। “गंगूबाई” के बाद एक बार फिर संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म “लव एंड वॉर” (Love And War) के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर आज जारी कर दिया गया है। संजय लीला भंसाली की इस मोस्ट चर्चित फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य किरदारों में हैं, इनमें से सिर्फ रणबीर कपूर का बेहद ही शानदार लुक आज जारी किया गया, आइए दिखाते हैं।

रणबीर कपूर का लव एंड वॉर से फर्स्ट लुक आउट

संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर की रिलीज में अभी लंबा समय है, लेकिन इस फिल्म को लेकर क्रेज दर्शकों के बीच जबरदस्त बना हुआ है। लंबे समय से खबरें आ रहीं हैं कि मेकर्स जल्द ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करेंगे, और आज वो दिन आ गया, आखिरकार इतने लंबे इंतजार के बाद फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किया गया, जो आते ही छा गया है।

भंसाली प्रोडक्शन के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर रणबीर कपूर का लव एंड वॉर से पोस्टर (Love And War Poster) जारी किया गया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया, “वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून। संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।” पोस्टर के बारे में बताएं तो उसमें रणबीर कपूर कार में बैठे हुए हैं, उनका बेहद स्टाइलिश अंदाज नजर आ रहा है, लेकिन उनका एक हाथ खून से लथपथ नजर आ था है। रणबीर कपूर के पोस्टर ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है।

क्या होगी लव एंड वॉर की कहानी

रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म “लव एंड वॉर” की कहानी से जुड़ी ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन इतना बताया गया है कि ये एक रोमांटिक वॉर ड्रामा फिल्म होने वाली है। संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म का बजट लगभग 400 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, इस फिल्म की शूटिंग लगभग दो सालों तक चली, हालांकि अब रैपअप हो गया है। फिल्म Love And War Release 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )