Guwahati Train Accident: दिगारू के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई यात्री घायल !

Guwahati Train Accident: दिगारू के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई यात्री घायल !

Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। दिगारू के नजदीक कोलकाता से सैरंग जा रही कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (Kolkata-Sairang Express) के इंजन समेत कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 6 बजकर 54 मिनट पर हुआ। ट्रेन के अचानक पटरी से उतरते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इंजन के साथ 6 से 7 डिब्बे पटरी से उतरे

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) का इंजन और करीब 6 से 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कुछ डिब्बे एक-दूसरे से टकराकर बिखर गए। इस वजह से ट्रेन में सफर कर रहे कई यात्रियों को चोटें आईं। अचानक हुए इस हादसे के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन में मौजूद लोगों को बाहर निकालने और घायलों तक मदद पहुंचाने का काम शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है।

मौके पर पहुंची रेलवे और प्रशासन की टीमें

नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे (Northern Frontier Railway) के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। राहत और बचाव अभियान (Rescue Operation) तेजी से चलाया जा रहा है। रेलवे की ओर से रिलीफ ट्रेन (Relief Train) भी मौके पर भेजी गई है। इसके अलावा पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। सभी टीमें मिलकर डिब्बों में फंसे या घायल यात्रियों को निकालने और बाकी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुटी हैं।

नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि हादसा सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर हुआ। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी कैजुअल्टी यानी मौत की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव का काम जारी है। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

कई ट्रेनें प्रभावित, कुछ के रूट बदले गए

कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण इस रेलखंड पर यातायात (Rail Traffic) पूरी तरह प्रभावित हो गया है। रेलवे के मुताबिक, हादसे के बाद कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को दूसरे रास्तों से डायवर्ट (Train Diversion) किया जा रहा है। रेलवे की टीमें रेल यातायात सामान्य करने में जुटी हैं। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है। राहत और बचाव अभियान पूरा होने के बाद रेलवे की ओर से आगे की जानकारी दी जाएगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )