Lucknow news: कोतवाली कैसरबाग पुलिस की बड़ी सफलता, तीन शातिर चोरों की हुई गिरफ्तारी

Lucknow news: कोतवाली कैसरबाग पुलिस की बड़ी सफलता, तीन शातिर चोरों की हुई गिरफ्तारी

Lucknow news: लखनऊ कमिश्नरेट की कोतवाली कैसरबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बंद मकानों में नकाब पहनकर चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है।

 

बंद पड़े घरों में करते थे रेकी फिर चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

गिरफ्तार आरोपी पहले बंद पड़े घरों की रेकी करते थे और फिर सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इस पूरे मामले के खुलासे के लिए करीब 15 किलोमीटर के दायरे में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली ।पुलिस ने आरोपियों के पास से 38 पीली धातु के आभूषण, 19 सफेद धातु के जेवर, 870 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

एडीसीपी पश्चिम ने किया खुलासा, 27 केस वाले आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करण वर्मा, सुनील सोनी और मोहम्मद आजम उर्फ रानू के रूप में हुई है। तीनों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं।
थाना कैसरबाग पुलिस टीम ने रोजगार भवन के सामने से इनकी गिरफ्तारी की। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

एडीसीपी पश्चिम धनंजय सिंह कुशवाहा ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )