Bareilly News: बेरोजगारों को बनाया शिकार, सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

Bareilly News: बेरोजगारों को बनाया शिकार, सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

Bareilly News : शहर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो सगी बहनों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिलाएं खुद को हाई-प्रोफाइल आईएएस अधिकारी बताकर बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाती थीं और उनसे लाखों रुपये ऐंठ लेती थीं।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शिखा पाठक और उसकी बहन डॉ. विप्र मिश्रा ने मिलकर यह ठगी का नेटवर्क तैयार किया था। शिखा पाठक लोगों से संपर्क बनाकर उन्हें भरोसा दिलाती थी कि उसकी बहन एक आईएएस अधिकारी है और गजरौला में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात है। वह यह भी दावा करती थी कि उसकी सचिवालय में मजबूत पकड़ है और वह कई लोगों की सरकारी नौकरी लगवा चुकी है।

आरोपियों के झांसे में आकर प्रीति लॉयल समेत चार लोगों—आदिल खान, संतोष कुमार और मुशाहिद—ने सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद में आरोपियों को करीब साढ़े 11 लाख रुपये दे दिए। ठग बहनों ने उन्हें उत्तर प्रदेश शासन के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए।मामले का खुलासा तब हुआ जब सभी पीड़ित जॉइनिंग के लिए लखनऊ पहुंचे।

वहां संबंधित कार्यालय में पूछताछ के दौरान उन्हें पता चला कि न तो ऐसी कोई भर्ती निकली है और न ही उनके दस्तावेज असली हैं। इसके बाद पीड़ितों ने बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बहनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि नौकरी के नाम पर किसी को पैसे न दें।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )