स्मार्ट मीटर मुद्दे पर बड़ा एक्शन: बांदा में तुरंत समाधान के आदेश

स्मार्ट मीटर मुद्दे पर बड़ा एक्शन: बांदा में तुरंत समाधान के आदेश

Banda News: स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ती शिकायतों और विरोध पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने आज विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उपभोक्ताओं को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस पर मंत्री ने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम और विशेष कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, उसके लाभ और शिकायत निवारण प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाए।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस बैठक में मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा सहित अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता (जेई) और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )