Chandauli News:  गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर किया गया वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान को मिला समर्थन

Chandauli News: गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर किया गया वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान को मिला समर्थन

 लोकेशन- चंदौली
संवाददाता- मिथिलेश गुप्ता
Chandauli News: श्री त्रिदण्डी स्वामी आश्रम विसूपुर में मिडिया ट्रस्ट आफ इंण्डिया के तत्वाधान में गंगा कटान व वृक्षारोपड़ को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विन्ध्याचल तिवारी व विशिष्ठ अतिथी वृक्ष बन्धु डा0 परशुराम सिंह ने 200वृक्षों का रोपड़ कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथी विन्ध्याचल तिवारी ने कहा कि आज जिस कदर से गंगा कटान तेजी से गांव की तरफ हो रहा है।
उससे गावं का अस्तित्व पर खतरा मडरा रहा है। कभी गांव गंगा में विलिन हो सकता है। बिगत चार दशक पूर्व गंगा गांव से लगभग 500मीटर की दूरी पर थी लेकिन गांव, समाज व जनप्रतिनिधियों सहित अलाधिकारियों के चुप्पी के कारण 450मीटर गंगा की लहरो में समा चुकी है। जिससे गांव के अस्तित्व पर खतरा मडराने लगाने है।
गांव का प्रवृद्धवर्ग पलायन के फिराक में हैं लेकिन सरकार या सरकारी तन्त्र द्वारा इधर ध्यान नही दिया जा रहा है। अगर हमारी सरकारे ध्यान नही देती है तो हमें ही आगे आकर कुछ न कुछ उपाय जरूर करने होगे और गंगा के तट पर झाड़ी व पेड़ों को लगाकर गंगा की कटान को रोकना होगा। तभी जाकर गांव को बचाया जा सकेगा।
वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथी डा0 परशुराम सिंह ने वृक्षों की महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डालकर लोगो की आखे खोल दी। श्री सिंह ने कहा कि वृक्षों में तमाम प्रकार औषधियां विद्यामन है जो जटिल से जटिल रोगो का उपचार करने का सार्मथ्य रखती है। वृक्ष मानव जीवन का वह अंग जो मनुष्य के जीवन के साथ उसके तीन जन्मों का उद्वार करते है। यही नही बल्कि वृक्ष जाते-जाते अपनी अपनी अस्थियां तमान प्रकार से जन उपयोगी बनकर मानव के जीवन स्वच्छ व सुन्दर बनाते है। वर्तमान समय में जिस प्रकार से गंगा का कटान गांव की तरफ हो रहा है उसे वृहद वृक्षारेापड़ कर रोका जा सकता है।
वही मिडिया ट्रस्ट आफ इंण्डिया के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि कही  किसी भी प्रकार कटान को वृक्षारोपड़ कर उसे रोका जा सकता है। वृक्ष मानव जीवन की स्वच्छ व सुन्दर आधारशीला है वगैर वृक्ष के मानव जीवन की कल्पना करना आकाश कुसुम खिलने के समान है। एक वृक्ष मानव के तीन पिढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित करती है। कार्यक्रम के अन्त में जिलाध्यक्ष द्वारा आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए उन्हे अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव केसी श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज, जिला महामंत्री, मिथिलेश गुप्ता, मानवाधिकार प्रदेश सचिव आयुष पाठक,  लल्लू राही, अब्बास अली, शिव प्रकाश यादव, अंजनी पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र तिवारी, चन्दन तिवारी, ओमप्रकाश यादव, सोनू सिंह, डॉ0 ए0के0 उपाध्याय, डॉ0अभिषेक उपाध्याय, जितेंद्र यादव, चंद्रशेखर राय,  शैलेश यादव, विनय राय, चीफ ब्यूरो अजय सिंह, अनिल दुबे, अभय चौबे,विनय कुमार, राहुल मिश्रा,प्रेम प्रकाश सिंह, मृत्युन्जय तिवारी , रिजवाना परवीन, अंजना चौहान, विनोद मिश्रा, प्रवीण गुप्ता, अजय कुमार, शिव प्रकाश यादव, शिव प्रकाश गुप्ता,सहित सैकड़ों ग्रामीण व पत्रकार उपस्थित थे।
https://youtu.be/2l9Q4e6fLsQ?si=ICtER1gtBZY0QhdJ
CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )