Chandauli News: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल,समय से पहले बंद हुआ विद्यालय, प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप

Chandauli News: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल,समय से पहले बंद हुआ विद्यालय, प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप

Chandauli News: जनपद चंदौली के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा ठेकहा स्थित कंपोजिट विद्यालय एक बार फिर विवादों में है। ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अच्युतानंद त्रिपाठी पर गंभीर अनियमितताओं और मनमानी का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय निर्धारित समय से पहले बंद कर दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक समय से विद्यालय नहीं पहुंचते और आने के बाद भी निर्धारित समय से पहले विद्यालय छोड़ देते हैं।

इसके अलावा ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कंपोजिट ग्रांट के धन के उपयोग में अनियमितता हुई है। मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना में भी फर्जीवाड़े की शिकायत सामने आई है। विद्यालय परिसर में गुटखा एवं तंबाकू के सेवन का भी आरोप लगाया गया है, जिससे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ने की बात कही जा रही है।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि आंगनवाड़ी से संबंधित धन के उपयोग में भी अनियमितता हुई है। इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही मामले की जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे।

संबंधित अधिकारी का बयान
खंड शिक्षा अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अगर समय से पहले विद्यालय बंद है तो करवाई होगी।

लोकेशन -चंदौली
संवाददाता- मिथिलेश गुप्ता

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )