
Drishyam 3 Review: रिलीज से पहले सामने आया अजय देवगन की फिल्म का रिव्यू !
Drishyam 3 Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। तो वहीं दृश्यम 3 की रिलीज से पहले ही फिल्म काफी ज्यादा विवादों में रहा है। क्योंकि फिल्म के रिलीज से पहले ही अक्षय खन्ना ने फिल्म को छोड़ दिया था। जिसके बाद फिल्म में जयदीप अहलावत की एंट्री हुई थी। जिसके बाद फिल्म की कहानी में बदलाव किया गया है। तो वहीं दृश्यम 3 के रिलीज से पहले फिल्म का रिव्यू सामने आया है।
दृश्यम द कंक्लूजन मूवी रिव्यू (Drishyam The Conclusion Review)-
फिल्म में विजय सालगांवकर का किरदार निभाने वाले देवगन ने मंगलवार को पूरी फिल्म देखी और संतुष्ट होकर लौटे, हालांकि उनके अनुसार दो सफल फिल्मों, खासकर दूसरी फिल्म (जिसे वे एक चुनौतीपूर्ण फिल्म बताते हैं) के बाद ऐसी फिल्म बनाने का दबाव था। उन्होंने फिल्म उन लोगों के साथ देखी जिन पर उन्हें भरोसा है, और उन्हें इस बात का डर नहीं रहा कि दर्शकों को लग सकता है कि फिल्म और बेहतर हो सकती थी। उन्होंने लेखक/निर्देशक अभिषेक पाठक और लेखन टीम को इसका श्रेय देते हुए कहा कि फिल्म का फिल्मांकन अच्छा है और यह दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।
दृश्यम द कंक्लूजन का रिव्यू सामने आया है। उमैर संधू ने अपने एक्स पर ट्विट करते हुए लिखा- एक पूरी तरह से निरर्थक टाइमपास थ्रिलर, जिसमें कुछ भी सार्थक नहीं है। उन्होंने जानबूझकर कहानी को बेवजह खींचा है ताकि तीसरा भाग बन सके। पहले दो भाग हिट हुए थे, और अब उन्होंने इस फ्रैंचाइज़ी को और आगे खींच दिया है। मैं इस सीरीज़ से तंग आ चुका हूँ।
तो वहीं दृश्यम द कंक्लूजन कैसी फिल्म है। ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। जब दर्शकों द्वारा फिल्म को देखने के बाद राय दिया जाएगा। तो वहीं दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी चल रही हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन एडवांस बुकिंग से 18 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। तो वहीं फिल्म के बारें में कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 50 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लेगी।
